
____________________
सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ साथ, भारी मात्रा में पुलिस बल रहा तैनात।
____________________
दैनिक समाज जागरण बहजोई।
कुढ़ फतेहगढ़, थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वेरनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं ग्राम छाबड़ा स्थित झारखंड धाम शिव मंदिर पर सावन माह के तृतीय सोमवार को शिव भक्तों दूरदराज इलाकों से आए। श्रद्धालुओं ने भोले नाथ के दर्शन कर जल अभिषेक किया।सावन माह के पावन सोमवार को इस मंदिर पर कावड़ियों की काफी भीड़ रहती है।
बुजुर्गों का कहना है यहां जो सच्चे दिल से पूजा अर्चना करते हैं भोले नाथ उनकी मनो कामना जरुर पूर्ण करते हैं।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी चंदौसी राजपाल सिंह क्षेत्र अधिकारी चंदौसी दिनेश सिंह व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा थाना अध्यक्ष अजीत सिंह समय-समय पर अपनी पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते नजर आए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



