दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 7 जुलाई 2024 रविवार को नवीनगर प्रखंड के गणेश कांडी गांव में भगवान भास्कर सूर्य मंदिर का निर्माण के लिए ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ पूरे गांव भ्रमण कर ध्वजारोहण के साथ भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य विद्वान पंडित ब्रजेश तिवारी एवं राजेन्द्र दुबे ने विधि पूर्वक भूमि पूजन कराया।

वही मुख्य यजमान के रूप में समाज सेवी शिवपूजन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी द्रौपदी देवी ने भूमि पूजन किया। आयोजको ने बताया कि भगवान भास्कर का भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण ग्राम वासियों के सहयोग से जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा।वही भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण आम जन सहयोग से पूरा किया जायेगा। मंदिर निर्माण समिति सदस्यों की मानें तो भगवान सूर्य का भव्य मंदिर निर्माण कार्य एक वर्ष मे पूर्ण कर लिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंदिर के चारों तरफ फूल पत्तियों का बागवानी सहित नक्काशीदार आधुनिक शैली पर आधारित भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



