आश्रम के महंतश्री बाल योगी महंत बाबा विकास गिरी के सानिध्य में सरपंच साधुराम पनिहार ने रखी नींव की ईंट
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 17 जनवरी। श्रीअलख वृद्ध आश्रम में सांसद विकास कोष के तहत योजनांतर्गत हाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। आश्रम के महंतश्री बाल योगी महंत बाबा विकास गिरी के सानिध्य में सरपंच साधुराम पनिहार ने नींव की ईंट रखी। राजसभा सदस्य सुभाष बराला के विकास कोष से ग्राम पंचायत की देखरेख में यह राशि खर्च की जा रही है। वृद्धाश्रम में भव्य हाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा ताकी यह बहुत उपयोगी साबित हो सके।
सरपंच ने राजसभा सदस्य सुभाष बराला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योजनाओं का सूत्रपात कर रही है ताकि हर वर्ग को सम्मान रूप से इसका लाभ आखरी जन मानस तक पहुंच सकें। महंत बाबा विकास गिरी ने कहा कि ने भी राज सभा सांसद एक नेक दिल इंसान की पूर्ति मुर्ती, धर्म परायण, सामाजिक परंपराओं का निर्वहन करने और समाज को समर्पित व्यक्तित्व रखते हैं उन्होंने वृद्ध आश्रम में संसद को से अनुदान देकर समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मान देने का प्रयास किया है इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। इस शुभ अवसर पर कथा प्रवक्ता साध्वी गोशिका गिरी सहित पंचायत के सदस्यगण और बहल ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



