google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाकुम्भ खेल प्रतियोगिता: तीसरे दिन दौड़, वॉलीबॉल, रस्साकशी का रोचक रहा मुकाबला

•~परिणाम घोषित*

अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

गुरमा/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित राजा बलदेव दास विडला सोन घाटी इण्टर मीडिएट कालेज सलखन के प्रागंण में तीन दिवसीय महाकुंभ खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुभारम्भ किया गया। खिलाड़ियों का मुकाबला काफी रोचक बहुत दिलचस्प रहा। खिलाड़ियों से रुबरु होते हुए परिचय कराया गया। इस पूरे खेल कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी किट के लिए काफी परेशान तरसते रह गए।

काफी अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। खेलकूद के तीसरे दिन के परिणाम में 100 तथा 200मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में अनिल प्रथम, उज्जवल द्वितीय और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्गमें पिंकी विजेता व किरण उपविजेता, तथा 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में बेबी प्रथम व निशा द्वितीय तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेलछ प्रथम व कोटा द्वितीय तथा रस्साकशी खेल प्रतियोगिता में कोटा विजेता वअदलगंज उपविजेता घोषित किये गये।इसअवसर पर मुख्य रुप से योगा टीचर सूरज चौबे, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष डाला दीपक दूबे, अशोक दूबे, राजा बलदेव दास बिड़ला विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी.सिंह, पूर्व प्रधान योगेंद्र बहादुर सिंह, आनंद जायसवाल शंभू, रमेश, स्पोर्टिंग संतोष जायसवाल, अमरनाथ पनिका, मसालू गिरी, जिलाजीत यादव, बच्चा सिंह, हीरा बाबा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)