google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कटकमसांडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय एदला में साइकिल वितरण

–समारोह में शामिल हुई कांग्रेस नेत्री
ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी व सीओ सविता सिंह।

मनोज
संवादाता , कटकमसांडी (हजारीबाग) ।
प्रखंड के यूएमएस एदला स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम में बीडीओ सह सीओ सविता सिंह, कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी व बीससूत्री अध्यक्ष सरयू यादव शामिल होकर संयुक्त रूप से छात्र छात्राओ के बीच साइकिल वितरण किया। मौके पर अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में घूम-घूम कर बच्चों से जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक को सीओ सविता सिंह व कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी द्वारा स्कूल संचालन की विधि सेव्यवस्था को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को काफी प्रशंसा की गई और उनके द्वारा कहा गया कि अगर इस तरह का संचालन प्रत्येक सरकारी विद्यालय में हो तो सरकारी विद्यालय में बच्चों की भविष्य की उज्जवल कामना की जा सकती है। मौके पर प्रखंड के कई विद्यालय के शिक्षक व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)