google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो मोटरसाइकिल सवार आपस में भिड़े, तीन गंभीर रूप से घायल, दो रेफर

मनोज कुमार
संवाददाता हजारीबाग।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत हॉस्पिटल चौक स्थित विवेकानंद विद्यालय के समीप सड़क पर दो मोटरसाइकिल सवारो की सामने से बुधवार की शाम में आपसी टक्कर हो जाने से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमे 32 वर्षीय व्यक्ति अशोक साव पिता वासदेव साव, 30 वर्षीय महिला गुड़िया देवी पति विनोद मंडल एवं 14 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी शामिल है।प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल पर सवार नवादा और भूताही मुरगावो के बताए जाते हैं।इस घटना के संबध में मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार नवादा निवासी अशोक साव किसी कार्य को लेकर हॉस्पिटल चौक जा रहे थे, वही दूसरा मोटरसाइकिल सवार भूताही मुरगावो निवासी विनोद मंडल अपनी पत्नी गुड़िया देवी एवं बेटी अंशिका कुमारी के साथ हॉस्पिटल चौक इलाज के लिए डॉक्टर पर जा रहे थे कि इसी दरमियान दोनों मोटरसाइकिल सवार की आपस में भिड़त होकर दुर्घटना हो गई,जिसमे तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त मौजूद आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।इस घटना में नवादा निवासी अशोक साव के माथे पर गहरी चोटे आने से उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई थी,वही भूताही मुरगावो निवासी महिला गुड़िया देवी के माथे पर गहरी चोटे आने के साथ एक पैर की हड्डी फ्रैक्चर होकर टूट गई।जिसे प्राथमिक इलाज कर दोनो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हजारीबाग सदर रेफर कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)