google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big breaking: महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार जिला पंचायत सदस्य सहित पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ दो को दबोचा।

दैनिक समाज जागरण विजेंद्र सिंह गुन्नौर



थाना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के अंतर्गत 4 माह पूर्व एक महिला ने 3 लोगों पर लगाया था सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप उक्त संबंध में गुन्नौर पुलिस ने 16 जून 2022 को विजय यादव पुत्र करनसिंह निवासी सिहोरा थाना जुनावई प्रमोद पुत्र गिर्राज निवासी बिजुआ नगला थाना गुन्नौर सुधीर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी बबराला थाना गुन्नौर सहित तीन लोगों के खिलाफ 376(D) जैसी गंभीर धाराओं में हुआ था मुकदमा दर्ज। बुधवार को गुन्नौर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद नसीम खान सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार कॉन्स्टेबल बादल चौधरी ने थाना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव नूरपुर तिराहा रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर आगे यारा फर्टिलाइजर गेट के नजदीक उक्त मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं कादराबाद से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव एवं चालक प्रमोद पुत्र गिर्राज को एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । गुन्नौर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया ने बताया की महिला से दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी चार महा से फरार चल रहे थे जिस संबंध में पुलिस ने वर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव एवं उसके चालक प्रमोद को स्कॉर्पियो गाड़ी तथा एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। वही तीसरा आरोपी सुधीर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी बबराला अभी भी फरार है जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)