पूर्णियां।
जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर पूर्णिया में शोक सभा आयोजित कर बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह के असमय निधन से खेल जगत मर्माहत है। आशुतोष नंदन सिंह दु:खद समाचार मिलते ही क्रिकेट खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बिहार अंडर 16 आयु वर्ग चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। और कहा शिवहर जिला क्रिकेट संघ का भी आशुतोष नंदन सिंह प्रतिनिधित्व किया करते थे। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनके असमय निधन से हम सभी काफी दुखी हैं।
पूणिया जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष व बिहार महिला क्रिकेट टीम मैनेजर श्रीमती स्वाति वैश्यंत्री ने भी आशुतोष नंदन सिंह की असमय निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। और कहा ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
पूर्व क्रिकेटर व क्रिकेट प्रशिक्षक मो मंजर मोहशिम ने कहा कि आशुतोष नंदन सिंह बिहार क्रिकेट संघ के काफी कर्मठ सदस्य थे। उनके असमय निधन हम सबों की लिए दुःख दाईं है। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ओर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



