दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 3 अप्रैल 2024 औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेंश्राम के निर्देशन में बिहार और झारखंड राज्य की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को नबीनगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे झारखंड राज्य के सीमावर्ती दंगवार ओ पी थाना के थानाध्यक्ष एवम दोनों राज्यों के सशस्त्र बलों के सहयोग से सीमावर्ती सोन दियारा मे व्यापक रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमे 15 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं 50 हजार लीटर महुआ जावा पास,20 क्विंटल महुआ और 10 क्विंटल गुड़ को नष्ट किया गया। मामले में नबीनगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया की बिहार और झारखंड के सीमावर्ती सोन नदी दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को नाव के सहारे सोन डीला में जाना पड़ा जहां शराब तस्कर जमीन में छुपा कर शराब बनाते थे और सामग्री रखे थे। वहीं शराब तस्कर द्वारा झोपड़ी भी बनाया गया था जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पुलिस की कर्रवाई के पूर्व ही शराब तस्कर भाग निकले थे।छापेमारी अभियान मे नबीनगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय,दंगवार ओ पी के थानाध्यक्ष संजय यादव, पी एस आई राजीव कुमार सहित बिहार और झारखंड राज्य के सशस्त्र बलों के जवान शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



