CBI और ED की टीमें बुधवार को देश में 42 ठिकानों पर छापे मार रही है। CBI की टीमों ने सिर्फ बिहार में ही राजद के 5 नेताओं समेत 25 ठिकानों घर छापा मारा। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। टीम गुरुग्राम के एक मॉल भी पहुंची है, जो तेजस्वी यादव का है। इसे दोजाना की कंपनी बना रही है।
इनके अलावा लालू यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के घर भी छापा मारा गया है। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। राजद ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों को बदले की कार्रवाई बताया है।
उधर, ED ने खनन घोटाले में एक्शन लिया है। झारखंड में रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 जगहों पर ED की रेड जारी है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ED छानबीन कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



