झारखंड के खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ED की रेड चल रही है। CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा गया। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई हैं। 60 कारतूस भी मिली हैं। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर भी छानबीन जारी है। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड जारी है। प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में मजबूत पैठ मानी जाती थी। इससे पहले भी ED ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवाल करने के बाद ED ने उसे छोड़ दिया था।
पुलिस का दावा- जवानों की हैं AK-47, विभागीय कार्रवाई होगी
AK-47 रायफल जिला पुलिस की अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार का दावा है कि दोनों बरामद दो एके-47 और 60 कारतूस जिला पुलिस के जवानों की है। जवानों के खिलाफ जो भी विभागीय कार्रवाई होगी वह सीनियर अफसर करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें दो एके 47 मिलने की सूचना मिली थी इसलिए वह जांच करने आए थे।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



