google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बीजपुर पुनर्वास में समृद्धि जन कल्याण संस्थान के कार्यालय का भव्य उद्घाटन, शिक्षा और महिला प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा*



समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

बीजपुर/ सोनभद्र। बीजपुर के पुनर्वास क्षेत्र में रविवार को समृद्धि जन कल्याण संस्थान के कार्यालय एवं सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर संस्था की पहल की सराहना की। इस अवसर पर समाजसेवी संजय सिंह धुर्वे, नीरेंद्र सिंह गोंड, विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति मे उद्घाटन सम्पन्न हुआ साथ ही कार्यक्रम मे स्थानीय समाजसेवी निसार खान, अभय मिश्रा, केदार यादव, ग्राम प्रधान डोढ़हर तथा ग्राम प्रधान सिरसोती डिजिटल क्रिएटर बृजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह  ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और समाज के जरूरतमंद वर्गों के सहयोग जैसे कार्यों को सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
वहीं नीरेंद्र सिंह गोंड लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पुनर्वास क्षेत्र स्थित केंद्र के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं को सिलाई एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाना संस्था का उद्देश्य शिक्षा और कौशल विकास के जरिए बच्चों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। बहुत सराहनीय कदम है


संस्थान कीओर से सामाजिक कार्यों में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया संस्था के कार्यालय में निःशुल्क पेंटिंग का कार्य करने के लिए हरीशचंद्र को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए अभय मिश्रा तथा कार्यालय में सम्पूर्णवायरिंग एवं इलेक्ट्रिकलकार्य करने के लिए प्रदीप कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाजसेवा में    सहयोग देने वाले लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए  प्रेरित करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें जय सिंह, जावेद अहमद, सिद्धार्थ गुप्ता, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार,धनंजय शर्मा, राजू कुमार महावीर सिंह, रूपेश कुमार, मशरूर हसन,रंजीत चौधरी, अर्जुन, अमित कुमार सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। आयोजकों ने उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्था ने कहा कि वह भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)