google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजुरी पुलिस द्वारा चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार

चोर सहित 1 लाख 75 हजार का मशरूखा पुलिस ने किया जप्त

बिजुरी -पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण एवं चोरी के प्रकरणो में पतारसी आदेशित किया गया । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 27 नवंबर को कपिलधारा कालोनी बिजुरी विष्णु कुमार सोनी की ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है एवं चोरी का मशरुका आरोपीगणो से जप्त किया है।

यह रही घटना

18 नवम्बर को फरियादी विष्णु कुमार सोनी पिता स्व. भीमसेन सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पूर्वा थाना गुढ जिला रीवा हाल क्वा.न. एमक्यूयुः। कपिलधारा कालोनी बिजुरी धाना बिजुरी जिला अनूपपुर का इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 नवम्बर को रात 09.00 बजे से दिनांक 17 नवम्बर के सुबह 10.00 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर कपिलधारा कालोनी के गेट के पास टीन शेड की बनी दुकान सीमेंट का शेड तोडकर दुकान में रखे बैंटेक्स सामान एवं नगदी 2000 रुपये कुल कीमती 1.5000 रुपये का चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध क्र. 367/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पाए जाने से अपराध सदर कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।

पुलिस की सूझबूझ से चोरी का हुआ खुलासा

अनुसंधान के दौरान दिनांक 27 नवंबर की रात्री में कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में कपिलधारा कालोनी तरफ घूमते हुए मिले जिन्हे अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम सेनसाय बंसल पिता छोटोलाल बंसल, गणेश बंसल पिता राजकुमार बंसल, अनिल बंसल पिता रामप्रसाद बंसल तीनो निवासी रोकडा थाना केल्हारी जिला एमसीबी छ.ग. का होना बताया जिनके अपराधिक रिकार्ड खगांलने पर उक्त संदेहियों के विरुद्ध थाना बिजुरी में संपति चोरी के पूर्व प्रकरण होने पाए गए अतः संदेहियों से हिकमत अमली से बारिकी से पूछताछ की गई जिन्होने दिनांक 17 नवंबर की दरमियानी रात में कपिलधारा कालोनी में एक सुनार की दुकान में सीमेंट की शीट तोडकर चोरी करना कबुल किए और चोरी का मशरुका लक्ष्मी गणेश की चांदी की मुर्ति, दो नग गोल्डन कलर के बैटेक्स के हार, चोरी गई नगदी रकम 2000 रुपये तथा एक अदद चोरी करने के लिए उपयोग में आने वाला औजार बरामद कराया दौरान पूछताछ आरोपी गणेश बंसल में मोटर सायकल चोरी के प्रकरणो का खुलासा भी किया जिसमें बताया कि उसके द्वारा अपने साथी अतुल केवट पिता रामदास केवट निवासी पकरिहा के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी की घटना करना स्वीकार किया जिसकी तस्दीक पर आरोपी अतुल केवट पिता रामदास केवट निवासी पकरिहा के कब्जे से तीन मोटर सायकल बरामद हुई है जिनके दस्तावेज न होने के कारण बरामद मोटर सायकल बीएनएसएस की धारा 35 (1), 303(2) बीएनएस में जप्त किया जाकर इस्तगासा क्र. 02/25 तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

1लाख 75 हजार का जप्त किया मशरूका

बिजुरी पुलिस द्वारा शातिर चोरो से चोरी के संपत्ति कीमती करीब 175000 रुपये की जप्त की गई है और आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी शातिर चोर है जिनमें सोनसाय बंसल के विरुद्ध थाना बिजुरी में 04, थाना कोतमा में 0.3, थाना मरवाही छ.ग. में 01, अनिल बंसल के विरुद्ध थाना बिजुरी में 02, थाना कोतमा में 01, अतुल केवट के विरुद्ध थाना बिजुरी में 01 अपराध पंजीबद्ध है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरी मानिम टोप्पो, सउनि उदय प्रजापति, सउनि प्रभाकर पटेल, आर, मनोज उपाध्याय, लक्ष्मण डांगी, विश्वजीत मिश्रा, करमजीत सिंह, रवि सिंह, अभिषेक शर्मा, रामनिवास गुर्जर की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)