शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में हुए बाइक लूट मामले के आरोपियों को अनूपपुर जिले के बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, सिंहपुर में लूट करने के बाद आरोपियों ने बिजुरी थाना क्षेत्र में भी लूट एवं चाकू बाजी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र के बमुरा तिराहा से बाइक की लूट हुई थी। पीड़ित संजय कोल पिता बंशी कोल (27) से तीन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस से पीड़ित ने बताया कि, वह शहडोल से अपने घर सामतपुर लौट रहा था। तभी रात के अंधेरे में बमुरा तिराहा के पास तीन लोग रास्ते में खड़े थे, जो रोक रहे थे। रास्ते में खड़े होने की वजह से बाइक रोकी। तो आरोपी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद आरोपी बिजुरी पहुंचे और सड़क पर पैदल चल रहे, एक युवक के साथ चाकू बाजी करते हुए लूट की दूसरी घटना की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपियों का पीछा कर गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि, वह पहले लूट की वारदात को सिंहपुर में अंजाम दे कर दूसरी घटना कर भाग रहे थे। आरोपी जिस बाइक में सवार थे। वह संजय कोल की है। जिसे आरोपियों ने सिंहपुर से लूटा था। बिजुरी पुलिस ने सिंहपुर थाना को इसकी जानकारी दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



