अनूपपुर, मध्यप्रदेश – समाजहित में सक्रिय सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था आगामी 15 दिनों तक मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर विशेष अभियान चलाई। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और समाज में जागरूकता फैलाना है। इसी के साथ सेंट जोसेफ मिशन स्कूल बिजुरी के छात्र छात्रों के द्वारा बिजुरी हनुमान मंदिर चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में जागरूकता अभियान फैलाया गया।
संस्था के अध्यक्ष निखिल कुमार पंडा ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम, रैली, नाट्य प्रस्तुति, पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
मध्यप्रदेश पुलिस की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को और भी प्रभावशाली बना रही है। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी श्री विकास सिंह ने बताया कि यह अभियान न केवल नशे की रोकथाम में मदद करेगा, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का कार्य भी करेगा।
“नशे से दूरी है जरूरी” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन बनने जा रहा है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेगा। सारथी संस्था का यह कदम निश्चित रूप से एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज की ओर मजबूत पहल है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, भाजपा वरिष्ट नेता मुकेश जैन जी, स्वाति तिवारी, एस.ई कांस्टेबल प्रभाकर त्रिपाठी, लक्ष्मण दांगी, के साथ नगर व्यापारी बंधु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



