शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक फौजी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने लाखों के गहने एवं नगद ले फरार हो गए हैं। बिछिया गांव की रहने वाली शकुंतला सिंह (बेबी) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, बुधवार सुबह 11 बजे वह अपने पुत्र के साथ घर के पास स्थित अपने खेत में रोपा लगवाने गई थी। वहां से लगभग 6 बजे वह वापस घर लौटी। तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और ताला टूटा, जमीन पर पड़ा था।
अंदर जाकर जब देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक तोड़कर नगद 25 हजार एवं तीन लाख से अधिक के गहने चोरी हो चुके थे।
उन्होंने बताया कि, उनके पति फौजी हैं जो देश की सुरक्षा व सेवा में ड्यूटी पर तैनात हैं। महिला अपने पुत्र के साथ घर में रहती है। मामले में पुलिस ने जांच बाद कार्रवाई की बात कही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



