google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीकापुर में पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाईपलाईन में लीकेज से आपूर्ति बंद

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। जल जीवन मिशन के तहत बीकापुर ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति हेतु लगी पानी टंकी के मुख्य आपूर्ति लाइन में लीकेज होने से शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है।पेयजल आपूर्ति बंद होने से पर्वतपुर और बीकापुर के 3500 से अधिक जनता के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
पम्प आपरेटर पवन सिंह ने बताया कि पानी टंकी से कुछ ही दूरी पर मुख्य पेयजल आपूर्ति पाईपलाईन में बड़ा लीकेज आज सुबह हो गया।जिससे पेयजल आपूर्ति बंद करनी पड़ी।इसकी सूचना ग्रामप्रधान बीकापुर, बीडीओ और एलएनटी के अवर अभियंता को दे दिया हूं।पाईपलाइन लीकेज दुरुस्त होने पर ही आपूर्ति शुरू होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)