वैश्विक सड़क सुरक्षा प्रतिबद्ध ताओं से लागू करने का दृढ़ आह्वान
संवादकता
नई दिल्ली ,14जून 2025 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा पर “डायलॉग टू एक्शन – राष्ट्रीय सम्मेलन” असुरक्षित सड़क उपयोगकर्ताओं और सड़क सुरक्षा पर विगत दिनों नोवोटेल सिटी सेंटर, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।इस सम्मेलन ने मराकेश घोषणा और वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों के अनुरूप समन्वित राष्ट्रीय कार्रवाई की एक जोरदार मांग के साथ भारत की सड़क सुरक्षा यात्रा में एक अंहम पड़ाव चिन्हित किया।भारत में गंभीर होती सड़क सुरक्षा की स्थिति —2023 में 1.72 लाख मौतें, जिनमें से 65% से अधिक असुरक्षित सड़क उपयोगकर्ताओं (जैसे दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री) से जुड़ी थीं।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई।इस अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार के माननीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और सड़क सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत जीन टॉड के वीडियो संदेशों के माध्यम से उनके विचार साझा किए गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



