अनिल कुमार अग्रहरि/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी भुतहीया पुलिया के पास रानी ताली के तरफ से आ रहा पल्सर बाइक सवार टैंकर के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे अनिल कुमार पुत्र कन्हैया निवासी रानी ताली मालों घाट अपने घर के तरफ से रेणुकूट के तरफ से जा रहा था और हथवानी ग्राम पंचायत मोड़ से पहले ही स्थिति भुतहीया पुलिया के पास टैंकर ने धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गया भाग वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर बाइक सवार का शव पड़ा हुआ था जिसको राहगीरों ने देख डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया वहीं इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हाथी नाला थाना पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंचकर मृतक शव को कब्जे लेकर हाथी नाला थाना पर लाकर अग्रीम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी मर्चरी हाउस भेजवाया गया जानकारी के अनुसार मौके पर हाथी नाला पीआरबी पिपरी पुलिस मौजूद थी एक राहगीर एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी को पीछा करके मुर्दहवा चौराहे पर पुलिस के सहयोग से गाड़ी को पकड़ लिया थाना हाथी नाला फोर्स पुलिस बल घटना करने वाली गाड़ी को थाने पर वापस लाकर खड़ी कर पिता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



