समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिला के सिगोड़ी थाना अंतर्गत चंदोस बाजार में सोमवार को ट्रैक्टर तथा बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पटना जिले के सिगोड़ी थाना अंतर्गत चंदोस बाजार में एक ट्रैक्टर तथा बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गया। वही मृतक की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी सूर्यदयाल चौधरी के पुत्र बाबू नंद चौधरी के रूप में हुआ। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिगोड़ी थाने की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



