google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

चांदपुर , थाना चांदपुर के बास्टा में ATM गार्ड की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी | पुलिस जांच में जुटी
जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के बास्टा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत ATM गार्ड अरुण कुमार की बाइक को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। यह वारदात 23 जून को उस वक्त हुई जब गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। चोर की पूरी करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक काली टी-शर्ट में बाइक को चुरा कर फरार हो गया।

पीड़ित अरुण कुमार ने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच पड़ताल सुरु कर दी है। बैंक परिसर में लगे कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों में घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)