पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाया गया

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड)09 जून 2024:– दिनांक 9 जून 2024 को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर बिरसानगर स्थित बिरसा मुंडा के स्मारक पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ संयुक्त रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान, पूर्वी सिंह भूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय कुमार सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद, कांग्रेस नेता अभय पांडे, ब्रिकेश यादव, नवीन अब्राहम सरोज पांडे आदि ने बिरसा मुंडा महान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के अग्रणी योद्धा थे जिन्होंने झारखंड से अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया और देश को आजाद कराने हेतु लोगों को संगठित कर आजादी हेतू अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । बिरसा मुंडा ने झारखंड के जल जंगल और जमीन की रक्षा करने का बीड़ा उठाया था और सफलतापूर्वक उस आंदोलन को चला कर आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंनें सामंतवादी शक्तियों से झारखंड के गरीब शोषित पीड़ित आदिवासियों को मुक्त करवाने और आजादी के लिए अपने प्राणों की बलिदिनी दी और जल जमीन और जंगल की रक्षा हेतु संघर्ष की नींव रखी जो संघर्ष आज भी जारी है ।
आज बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सरकार से मांग की कि जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित बिरसा स्मारक को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि इसके माध्यम से बिरसा मुंडा की जीवनी को लोग जान सके और स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता के आंदोलन के इतिहास का देश-विदेश तक प्रचार प्रसार हो सके और झारखंड के नौजवानों का उससे मोटिवेशन हो सके।