नोएडा। फर्स्टवन रिहब फाउंडेशन एक विशेष मेडिकल सेमिनार आयोजित करने जा रही है, जिसमें दिव्यांगजन स्वयं आयोजन की हर भूमिका में होंगे, मंच से लेकर मैगजीन निर्माण तक। फर्स्टवन रिहब फाउंडेशन के संस्थापक डॉ महिपाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन में अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ साथ मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर सम्मिलित होंगे जिनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन इस मुहिम को और भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 70 स्थित ट्रीबो हाउस इन बैंक्विट में शनिवार 28 जून 2025 को किया जाएगा।
डॉ महिपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांगजनों की प्रेरणादायक कहानियाँ, स्वास्थ्य और पुनर्वास पर संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ के साथ होरिज़ॉन नामक समावेशी मैगज़ीन का विमोचन होगा।
डॉक्टर दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण और नेतृत्व के साथ देखना हैं, यह ‘सर्वाइवल टू फेलिसिटी” की उस यात्रा का उत्सव है, जिसमें विशेष आवश्यकता वाले व्यक्ति अब आत्मनिर्भरता और समाज सेवा की मिसाल बन रहे हैं।
- बरात से लौट रहे बाइक सवार की नहर में गिरने से हुई मौत
समाज जागरण मीरजापुर /ड्रमंडगंज थानाक्षेत्र के अमदह गांव में रविवार की रात आई बरात में शामिल होने के बाद दूसरी बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की सेमरा कलां गांव स्थित नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक बाइक सवार रातभर नहर में पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना के बाद सोमवार सुबह… - ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने कंटेनर व बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर
घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक फरार, बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर उपचार हेतु पुलिस ने भेजवाया अस्पताल समाज जागरण मीरजापुर /ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास सोमवार सुबह दस बजे के करीब गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे… - गड़बड़ा धाम मे 50 हजार भक्तों ने किए दर्शन-पूजन।
समाज जागरण मीरजापुर /हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गड़बड़ा शीतला धाम में सोमवार को ज्येष्ठ मास कृष्ण अष्टमी एवं पर्व कालाष्टमी व्रत व मासिक कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़। करीब 50 हजार भक्तों ने मां शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी… - कई इंस्पेक्टरों के तबादले, अब गोविंद नगर में भी योगी सरकार की मंशा का परचम लहराएंगे इंस्पेक्टर अशोक दुबे
सुनील बाजपेईकानपुरI कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले यहां के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कई थानेदारों में फेर बदल बदल किया है, जिसके क्रम में चकेरी अनवर गंज और किदवई नगर के बाद अब चुनौती पूर्ण गोविंद नगर की कमान इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुुुबे के हवाले… - # 40% CAM बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरे सुपरटेक इकोविलेज-1 के निवासी
*ग्रेटर नोएडा वेस्ट:** मेंटेनेंस शुल्क (CAM) में कथित 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में कल Supertech Ecovillage-1 के निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेंटेनेंस एजेंसी **YG Estates** द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई दरों का विरोध करते हुए पारदर्शिता और स्वतंत्र ऑडिट की मांग उठाई। निवासियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त जानकारी…



