google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छत्तरपुर थाना: ग्राम चिल्होकला से भरी मात्रा मे नकली शराब,नकली रेपर बरामद

समाज जागरण दीपक सरकार

छत्तरपुर थाना अंतर्गत पंचायत हुल्सम के ग्राम चिल्होकला मे दिनांक 21-06-25दिन शनिवार को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की चिल्होकला के एक घर मे भरी मात्रा मे अवेद्ध एवं नकली शराब नकली रेपर का भंडारण किया गया है। पुलिस अधिक्षक महोदया पलामू के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश मे थाना प्रभारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित करवाई करते हुए छत्तरपुर थाना अंतर्गत चिल्होकला गाँव मे राजेश सिंह पिता मथनदेव सिंह के घर के तालासी लेने पर भरी मात्रा मे अवैध मात्रा मे शराब का भंडारण पाया गया। जिसे जप्त कर लिया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछ ताछ करने पर कई शराब तस्करो का नाम लिया गया है जो इस अवैध धंधे मे शामिल है जिस पर अग्रतर अनुसधान किया जा रहा है और फरार अन्य अपराधी के विरुद्ध छपामारी जारी है।

बरामद समाग्री
इम्पीरिएल ब्लु का स्टिकर लगा हुआ 180ml की 80बोतल, 375ml की 24बोतल जिसमे शराब भरा हुआ है, रॉयल स्टेज का स्टिकर लगा हुआ 375ml की 15बोतल,180ml की 92बोतल,स्टीरलिंग रिजर्व का स्टिकर लगा हुआ 375ml की 105बोतल, 180ml की 130बोतल,रॉयल गोल्ड अप का स्टिकर लगा हुआ 750ml की 1560बोतल जिसमे शराब भरा हुआ था।
उत्पाद शुल्क चिपकाने वाला लेबल की एक सूची इम्पीरिएल ब्लु का 375ml की बोतल मे लगाने वाली स्टिकर की एक लरी, 180ml की दो लरी, रॉयल स्टेज का 375 ml की स्टिकर एक लरी,180ml की स्टिकर चार लरी,स्ट्रालिंग रिजर्व 180ml की बोतल मे लगने वाली स्टिकर तीन लरी,इम्पीरियल ब्लु की बोतल मे लगने वाला ढकन 1000पीस,रॉयल स्टेज की 750पीस,स्ट्रालिंग रिजर्व की 300पीस,शसी क्वालिटी लिकर लिखा हुआ ढक्क्न 1000पीस,ख़ाली बोतल 200पीस


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)