दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। मानसूनी बारिश के दौरान विद्युत पोल एवं स्टे वायर में हवाई करंट उतरने की प्रबल संभावना रहती है.बिजली विभाग के अधिकारियों ने आम जनमानस से अपील किया है कि बारिश के दौरान वह बिजली के खंभे एवं तार से दूरी बना कर रखें. जिससे कोई घटना- दुर्घटना घटित ना हो सके.
इस आशय की जानकारी देते हुए उप खण्ड अभियंता तीर्थराज ने बताया कि तमाम सावधानी बरतने के बावजूद अक्सर बारिश के दिनों में खंभे एवं स्टे तार में हवाई करंट उतरने की घटना घटित हो जाती है. जिसके वजह से आम जनमानस को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है. अप्रिय घटना से बचने के लिए बारिश के दौरान खंभे व तार से दूरी बनाये रखें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



