समाज जागरण मनोज कुमारसाह
(गोड्डा): महागामा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत आगामी 28 को अपना नामांकन का प्रचा दाखिल करेंगे। इसकी सफलता को लेकर महागामा विधानसभा के तीनों प्रखंडों क्रमशः मेहरमा, महागामा और ठाकुरगंगटी प्रखंड में तैयारी जोरों पर है। शुक्रवार को मेहरमा और बलबड्डा मंडल कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक हुई।मेहरमा मंडल की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री कृष्णमुरारी चौबे और पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदकिशोर ठाकुर शामिल हुए। नामांकन कार्यक्रम की सफलता को लेकर पंचायत प्रभारी और पंचायत संयोजक नियुक्त किए गए। इन्हीं लोगों को नामांकन में पहुंचने के लिए बूथ स्तर पर वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी दी गई। नामांकन कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, महामंत्री राजेश सिंह, संजय शाह के अलावा श्यामसुंदर साह, दीपक ठाकुर, शैलेंद्र सुमन, सुनील पोद्दार, प्रभाष सिन्हा, राजेश लाला,फणिलाल कुशवाहा,बलराम कुशवाहा,मुखिया मृत्युंजय सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, निलेश कुमार, नेपाली मंडल, भूपेंद्र दास, आनंद मिश्रा,दिलीप सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



