google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भीषण गर्मी का परवाह किये बिना चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रणत टुडू

बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता

झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ प्रणत टुडू शनिवार चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान हेतु नयाग्राम विधानसभा का सघन दौरा किया। सर्वप्रथम उन्होंने माता रंकणी मंदिर में माथा टेकने के पश्चात प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष सुखमय सथपति, जिला मीडिया संयोजक प्रशांत मजूमदार, झाड़ग्राम नगर महासचिव मोनी चंद्र पाणी साथ थे। इस दौरान नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहीं आज एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अंचल अध्यक्ष भवेश चंद्र महतो के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल सभी लोगों को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। गौरतलब हो की भवेश चंद्र महतो बोडोकाकड़ी अंचल के प्रधान रहे है। ग्राम पंचायत के निर्दलीय सदस्य सुजीत कुई भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रणत टुडू पिछले कई दिनों से झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जोर जोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। इस उमस भरी गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में श्री टुडू सुबह से लेकर शाम तक प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। तथा अपने जीत को लेकर वे काफी आश्वस्त हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)