समाज जागरण
साहेबगंज: बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने दिन शुक्रवार को साहेबगंज अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन किया। मालूम हो कि लोबिन हेंब्रम इसके पहले जेएमएम पार्टी से बोरियो विधायक हुआ करते थे। लेकिन जेएमएम पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी कार्य के लिए निष्कासित कर दिया। फिर उन्होंने भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। माना जाता है कि बोरियो विधानसभा में लोबिन हेंब्रम का काफी जनाधार है। वो इस विधानसभा से निर्दलीय भी चुनाव जीत चुके हैं।वो काफी समय से बोरियो विधानसभा का नेतृत्व कर चुके हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



