google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर पालिका बालाघाट पर भाजपा का कब्जा

समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट।तमाम राजनीतिक उठा पटक और खींचतान के बाद आखिरकार रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के नाम पर मुहर लग गई। भाजपा से अधिकृत उम्मीदवार के रूप में भारतीय ठाकुर को ऐन वक्त पर खड़ा किया गया। हालांकि अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भारतीय पार्टी का नाम भी जोरो पर था, लेकिन पार्टी आला कमान ने भारतीय ठाकुर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया।

1:15 बजे कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया के परिणाम सुनाते हुए भारतीय ठाकुर को नगर पालिका अध्यक्ष का घोषित किया। भारती ठाकुर को 33 में 23 मत मिले, जबकि कांग्रेस से उम्मीदवार अर्चना सोनी को 10 मत मिले।

गौर करने वाली बात है कि नपा बालाघाट के चुनाव में कांग्रेस के 11 पार्षद जीते थे लेकिन अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी को एक मत कम मिले। उपाध्यक्ष पद पर योगेश बिसेन ने बाजी मारी है। भाजपा के योगेश को 22 वोट मिले। उन्होंने लोहिना पंचेश्वर को हराया। लाेहिना को 11 वोट मिले।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)