google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरंगा हमारी आन व शान का प्रतीक : रणधीर धीरू

14 अगस्त को देश के विभाजन की त्रासदी के बलिदानियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि : नरेश नैन

भाजपा के बरवाला हलका के मिलगेट मंडल व सातरोड़ मंडल की बैठक का आयोजन

हिसार (राजेश सलूजा) : भाजपा हलका बरवाला के मिलगेट मंडल व सातरोड़ मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। मिलगेट मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजपाल श्योराण ने की। बैठक में मंडल प्रभारी नरेश नैन व भाजपा जिला सचिव एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सातरोड़ मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश ग्रेवाल ने की। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला सचिव कृष्ण खटाणा व भाजपा जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी संगठन के दिशा निर्देशानुसार होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 13 से 15 अगस्त से चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, त्रिदेव के सत्यापन व पन्ना प्रमुख बनाने को लेकर तथा आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सचिव एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा देश की आजादी के 75वें महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी संगठन द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। पार्टी संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ पर 50 तिरंगा लगाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर लोगों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन व शान का प्रतीक है। इसलिए सभी को आजादी के महोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश नैन ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विभाग के समय करीब 10 लाख लोगों ने अपना बलिदान दिया था। देश इस त्रासदी को कभी भी नहीं भूला सकता है। 14 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता विभाजन के दौरान अपना बलिदान देने वाले लोगों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मिलगेट मंडल की बैठक के बाद तिरंगा लगाने के अभियान की शुरूआत की गई और इसके तहत क्षेत्र के बनवारीलाल डिपोवाला के प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाया गया। 

इस अवसर पर पार्षद राजपाल मांडू , गिरधारी चाहर, सुदन फौजी, फकीर चन्द, बनवारी लाल, रामपाल पुनिया, रत्न सिंह, दारा सिंह, सत्यवान, बिंदर जुगलान, सुबे सिंह गुलिया, विनोद शर्मा, विजेंद्र शर्मा, संजय नंबरदार, कैप्टन रघुबीर बराला, धर्मवीर शर्मा, धर्मबीर सरपंच, सुरेन्द्र यादव, सुरजीत धांसू व जोनी आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)