google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने ड्रमंडगंज के रामलीला मैदान में भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन किया

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
ड्रमंडगंज(मीरजापुर)।

स्थानीय बाजार के रामलीला वाली गली में स्थापित भगवान श्री गणेश के पंडाल में जाकर भाजपा के जिलाध्यक्ष वृजभूषण सिंह ने पूजन अर्चन किया और उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जाकर जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का पूरे जोशो-खरोश के साथ स्वागत किया ।रामलीला मैदान में स्थित रामलीला स्टेज पर स्थापित भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन किया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दुबे उपाध्यक्ष संजीव केसरी कुलदीप सरोज जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा धीरज केसरी रामकृष्ण राय मंडल मंत्री राम सजीवन मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ प्रजापति ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र कुमार ,ग्राम प्रधान महोगढ़ी सुरेश कुमार केसरी,एडवोकेट, लवकुश केसरी, आशीष कुमार केसरी, आशीष कुमार गुप्ता,सतीश केशरी,गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनूप केशरी ,ओम चौरसिया सहित दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं ।कार्यक्रम का संचालन पिंटू केशरी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस अभियान से जुड़ जाए और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने में कदम से कदम मिलाकर चलें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)