अररिया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत अररिया जिला भाजपा और अररिया नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा के नगर अध्यक्षा रीना जैन की अध्यक्षता में अररिया शहर के कई महापुरुषों के प्रतिमा और उसके आसपास स्वच्छता कार्यक्रम किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,नगर अध्यक्ष संजय अकेला निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सुराना जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश राज महिला मोर्चा के जिला महामंत्री ज्योति भगत युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक मंडल महिला मोर्चा के प्रवक्ता कनकलता झा वाजपई नगर अति पिछड़ामोर्चा के अध्यक्ष संजय मंडल अंकित सेन पूर्व नगर अध्यक्ष विजय जैन रामानंद यादव सुरजानंद यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले थाना चौक स्थित फणीश्वर नाथ रेणु जी के प्रतिमा उसके बाद सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा इसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी निवास के सामने स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा एवं उसके आसपास साफ सफाई किया |
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



