google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद मे प्रधान मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 27 फरवरी 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 2 मार्च को औरंगाबाद मे आगमन की तैयारी को लेकर नबीनगर भाजपा नेताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू एवं संचालन बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे द्वारा किया गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बैठक मे मुख्य रुप प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के औरंगाबाद आगमन को लेकर चर्चा किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि औरंगाबाद का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह है।बैठक मे मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा बूथ अध्यक्षों को जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री के जनसभा में पहुंचाने की बात कही गई।मौके पर विधानसभा प्रभारी टैगोर जी ,उमेश कुमार सिंह, विस्तारक दिलीप सिंह, हरेंद्र पासवान, ददन तिवारी, विजय सिंह, विवेक कुमार, बबलू सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लल्लू सिंह, नवल तिवारी, पीयूष मिश्रा, पंकज कुमार ,संयोग सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)