google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाया।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया :– हर्ष अजमेरा।

मनोज कुमार
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण हजारीबाग।

भाजपा नेता हर्ष अजमेरा के कार्यालय परिसर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और कार्यालय के समस्त लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित के साथ किया गया और उनके आदर्शों व विचारों को स्मरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनकी अंत्योदय की नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनका जीवन और दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यालय के सभी लोगो ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर समाजसेवा और राष्ट्रहित के प्रति उनकी निस्वार्थ भावना को सम्मानित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अंत में हर्ष अजमेरा ने यह संकल्प लिया कि भाजपा की विचारधारा और पंडित जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। मौके पर पूर्व प्राचार्य अरविंद सहाय, मिथिलेश सिंह,वरिष्ट भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश,विकास कुशवाहा,अनिल भोगता कृष्णा भोगता, रवि सिंह, मनोज कुमार, दीपक देवराज सहित कई लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)