फुलचांद पारित, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, नीमडीह
चांडिल : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा है। यहां रास्ता, सिंचाई, चिकित्सा, रोजगार आदि का घोर अभाव है। दर्जनों गांव तक पहुंच पथ नहीं होने के कारण ग्रामीणों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रहा है। आदिवासी बहुल पुरनापाणी गांव तक पहुंचपथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा था। ग्रामीणों ने रास्ता नहीं होने की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई को दी। मधुसूदन गोराई ने निजी खर्च से केतूंगा गांव के पक्की सड़क से पुरनापाणी गांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर मिट्टी मुरुम सड़क निजी खर्च से निर्माण करवाया। पुरनापाणी के वार्ड सदस्य शुक्राचार्य सिंह ने कहा कि वर्षाकाल में इस गांव से बाहर जाना काफी मुश्किल होता था। उच्च विद्यालय, कॉलेज आदि जाने में छात्र छात्राओं को जूता – चप्पल हाथ में पकड़ कर मीलों तक पैदल चलना पड़ता था। निखिल सिंह ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी रास्ता नहीं रहने के कारण रोगियों को अस्पताल ले जाने में हो रहा था। ग्रामीण चिकित्सक भी गांव आने में कतराते थे। अब भाजपा नेता मधुसूदन गोराई के प्रयास से ग्रामीणों की परेशानी दूर हुई। मधुसूदन गोराई ने कहा कि नीमडीह प्रखंड के कल्याणपुर उनके पैतृक गांव है। इसलिए ग्रामीणों की समस्यायों का अच्छी तरह से जानकारी है। वे कहते हैं कि हमेशा ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र की समस्यायों को दूर करने का प्रयास रहेगा। रास्ता निर्माण कार्य में निखिल सिंह, वार्ड सदस्य शुक्राचार्य सिंह, विपुल सिंह, पदमालोचन सिंह गोपीनाथ दास, भुवन सिंह, कृष्ण महतो आदि ने पहल किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



