google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध बस स्टैंड : बस ने अचानक लगाए ब्रेक, कार पीछे से घुसी, हादसे में तीन घायल

आगरा। नेशनल हाईवे पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस में कार पीछे से घुस गई। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में आईपीएस अधिकारी का परिवार था। आपको बता दें अबुलाला कट के पास रोडवेज बसों ने अवैध बस स्टैंड बना लिया है। इसी चक्कर में यहां कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात आईपीएस अधिकारी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के भाई, भाभी और परिवार की एक महिला कार में सवार थे। कार में सत्यव्रत अशोक, पीछे की सीट पर उनकी पत्नी शकुंतला देवी और परिवार की ही आशा देवी बैठी थीं। कार में नकदी और गहने भी थे। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सारा सामान थाने ले जाया गया है। परिवार आईपीएस की मां को लखनऊ में मिलने जा रहा था। बताया गया है कि आईपीएस की मां वेंटीलेटर पर हैं। कार चला रहे राजू का कहना है कि अब्बुलाला कट के पास कार के आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार पीछे से कार में घुस गई। बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस की सवारियां बस से उतर कर चली गईं। बस चालक भी भाग गया।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)