google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रायपुर में आयोजित पीएम मोदी के विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए विद्याडीह टांगर, बिनौरीडीह, बोहारडीह, केवटाडीह टांगर के भाजपाई

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तुरी। छत्तीसगढ अब पूरे चुनावी मूड में आ गई है जैसे जैसे समय बीतते जा रहे है चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कुछ महीने में ही चुनाव होना है इस लिहाज से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है इसी क्रम में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी का आगमन प्रदेश के राजधानी रायपुर में आयोजित विजय संकल्प महारैली में हुआ। जिसमें न्यायधानी बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा अंर्तगत ग्राम विद्याडीह (टांगर), बिनौरीडीह, केंवटाडीह टांगर, व बोहारडीह के कार्यकर्ता शामिल हुए एवम् उक्त ग्रामों के भाजपाइयों ने मोदी मोदी नारो के साथ बदलबो, बदलबो ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो की नारा लगाते रहें। आपको बताते चलें कि पीएम मोदी का विजय संकल्प महारैली से पूर्व राजधानी रायपुर में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर 7000 करोड़ से भी अधिक परियोजनाओं की सौगात दी । पीएम मोदी की विजय संकल्प महारैली में उक्त ग्रामों में प्रमुख रूप से मिस्टर इंडिया भार्गव, धर्मेंद्र मिरी, महादेव खूंटे, राम प्रसाद भार्गव उपसरपंच, घनश्याम भार्गव, सन्तोष भार्गव, गनपत भार्गव, हीरालाल भार्गव, छेदीलाल भार्गव, चन्द्र प्रकाश दिनकर, रूपचंद टंडन, गौरीशंकर बंजारे, मनोज बंजारे, गोलू बंजारे, कमलेश कश्यप, मनसुख साहू, कृष्णगोपाल साहू, हीरालाल साहू, मनीष साहू,कौशिक, धन्नू तिवारी, अमरशक्ति पटेल, अरविन्द कुर्रे एवम् अन्य समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)