google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपाइयों ने संविधान गौरव अभियान के तहत किया बस्ती संपर्क

भाजपाइयों ने संविधान गौरव अभियान के तहत किया बस्ती संपर्क

संवाददाता/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी।
दैनिक समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल में संविधान गौरव अभियान के तहत बस्ती सम्पर्क मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शबनम मिश्रा के नेतृत्व में सिंदुरिया शक्ति केंद्र के असनहवा टोला में घर घर जाकर संविधान गौरव अभियान के विषय में जागरूक किया गया। बस्ती सम्पर्क अभियान में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल‌ संजीव त्रिपाठी नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संविधान व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत पर चलने के लिए संकल्पित है। जबकि कांग्रेस सहित पुरा विपक्ष हमेशा बाबा साहब और संविधान का अपमान करते है यही बात बताने हम लोग आप के दरवाजे आये है। बस्ती सम्पर्क अभियान में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी‌, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे, शक्तिकेन्द्र संयोजक दिलीप जायसवाल, बुथ अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, सोनी रावत, सरिता यादव, कृपा शंकर मिश्रा सहित कार्यकर्ता व महिला मोर्चा टीम उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)