बाढ़ के बीच भी रिमझिम बारिश में जारी है अभियान, “फ्रेंड्स ऑफ नागेश्वर” ने संभाला मोर्चा
नरपतगंज ।
भाजपा के सदस्यता अभियान का विस्तार नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। युवा भाजपा नेता नागेश्वर यादव ने बथनाहा-बीरपुर पथ पर बाढ़ की चुनौतियों के बावजूद रिमझिम बारिश में भी लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा के सदस्यता अभियान का विस्तार क्षेत्र में काफी सक्रियता के साथ किया जा रहा है। हालात चाहे कितने भी चुनौतीपूर्ण हों, जैसे कि बाढ़ के कारण बथनाहा-बीरपुर पथ पर पानी बहने के बावजूद, युवा भाजपा नेता नागेश्वर यादव ने रिमझिम बारिश में अचरा पंचायत के आदिवासी टोला सहित विभिन्न वार्डों में भी अभियान को जारी रखा।
,नागेश्वर यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक्टिव मोड में
युवा दिलों के धड़कन भाई नागेश्वर यादव अपनी टीम”फ्रेंड्स ऑफ नागेश्वर” के साथ सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चा संभाल रखा है। सदस्यता अभियान के तहत, उन्होंने स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों और विकासात्मक कार्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने स्थानीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा है, साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



