google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साव ने बीपी सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि, घर पहुंच जताया शोक



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंगलवार को मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान देवरीखुर्द पहुंचे सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव देवरीखुर्द में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य बीपी सिंह के घर पहुंच कर उनके पिता चंद्रभान सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान मस्तूूूूरी विधायक डॉ कृष्णमुर्तिबांधी जिला पंचायत सदस्य दिलेन्द्र कौशिल उपस्थिति रहे जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा के मुखिया अरूण साव मंगलवार देवरीखुर्द चंद्र शेखर आजाद नगर गदा चौक स्थित बीपी सिंह के निवास पहुंचे जहां उन्होने बीपी सिंह के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद भाजपा अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शमिल हुए और कार्यक्रम के बाद श्री साव दर्रीघाट व मस्तूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो लिए रवाना हो गए ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)