-राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान
-पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा गठित राजनीतिक दल है अधिकार सेना
शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : अधिकार सेना का निर्माण राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने देश के राजनैतिक पार्टियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मानसिक विकलांगता के इलाज के लिए ही किया है। उक्त बात अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने कही।
कहा कि देश निश्चित रुप से बदल रहा है जिस बदलाव की वजहों से देश के हर नागरिक को इस बदलाव की कीमत चुकानी ही है इस बदलाव के कुछ अच्छे परिणाम और कुछ बुरे परिणाम आने वाले समय मे देश में दिखेगा। देश को और प्रदेश को बारी बारी से लूटने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले जातिवादी और धर्मवादी पार्टी क्रमश भाजपा कांग्रेस सपा और बसपा को अधिकार सेना आने वाले लोकसभा चुनाव मे देश से और उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। इसकी शुरुआत बलिया से होने जा रहा है। बलिया बागियों का जिला रहा है और हमेशा देश की दिशा और सत्ता को आइना दिखा कर उखाड़ फेंकने का कार्य भी किया है। बलिया में किसी भी भ्रष्टाचारी पार्टियों का खाता नहीं खुलने दिया जाएगा। सितंबर माह मे अधिकार सेना की व्यापक रैली बलिया मे भ्रष्टाचार के विरुद्ध निकाल कर अधिकार सेना का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



