पटना/डा. रूद्र किंकर वर्मा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के कैबिनेट मिनिस्टर डा. दिलीप जायसवाल सोमवार की सुबह बी जे पी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी पी ठाकुर के आवास पहुँचे और उनसे मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जानते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ ठाकुर के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. जायसवाल ने उनसे संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि डा. जायसवाल के नेतृतव में भाजपा और मजबूत होगा और 2025 में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।
डा.जायसवाल ने कहा कि डाक्टर ठाकुर से मिले मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने मे बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने डॉ ठाकुर को भरोसा दिया कि वे अपनी क्षमता के मुताबिक संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रविवार को डा. जायसवाल पटना महानगर की वृहत कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं से पुराने कार्यकर्ताओं और भाजपा को सींच कर बुलंदियों तक पहुंचाने वाले नेताओं से भेंट करने की अपील की थी।
डॉक्टर सीपी ठाकुर चिकित्सा जगत के जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार सहित कई सम्मान से नवाजा गया है। डॉक्टर सीपी ठाकुर को कालाजार पर शोध के लिए पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ ठाकुर केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनने का मौका मिला। साथ ही वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं।वहीं उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहने का गौरव भी हासिल हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



