समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 21 फरवरी 2023 :- पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील कुमार चौधरी से आज भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना.यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 17 सोरडीहा निवासी निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील कुमार चौधरी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे.उनका इलाज मेदिनीनगर के नारायणी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है.स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी मेदिनीनगर में इलाजरत सुनील कुमार चौधरी से मुलाकात कर उनका हाल जाना.और भगवान से जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की.श्री चंद्रवंशी के साथ गांधी विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय व असलम बहादुर भी मौजूद थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



