google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कटनी में फॉरेस्ट की जमीन पर BJP कार्यकर्ता कर रहा शराब का अवैध कारोबार!

कटनी: कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में वन विभाग की बेशकीमती जमीन पर न केवल अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है, बल्कि खुलेआम शराब का अवैध कारोबार भी धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इस सनसनीखेज मामले में एक भाजपा कार्यकर्ता का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी-बरही मार्ग पर स्थित बसाड़ी और सुड्डी ग्राम के बीच, वन विकास निगम कुंडम परियोजना परिक्षेत्र बड़वारा के फॉरेस्ट C/432 के खसरा नंबर 360 पर अवैध रूप से कब्जा कर एक निर्माण कार्य किया गया है। ग्रामीणों से मिल जानकारी के मुताबिक, इस अवैध निर्माण में भाजपा कार्यकर्ता मुन्नू श्रीवास द्वारा बेखौफ तरीके से अवैध शराब बेची जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि फॉरेस्ट की इतनी बेशकीमती जमीन पर इस तरह का कब्जा और उस पर अवैध कारोबार का चलना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है। यह दर्शाता है कि या तो वन विभाग के अधिकारी इस अवैध गतिविधि से अनजान हैं, या फिर वे इसे रोकने में नाकाम रहे हैं। ग्रामीण दीपक चौधरी के अनुसार, सड़क किनारे चल रही यह अवैध शराब बिक्री न केवल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, बल्कि गांव के नौजवानों और बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, जिससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है।
ग्राम पंचायत बसाडी के सरपंच विकास पाल ने बताया कि इस अवैध शराब बिक्री और कब्जे को लेकर कई बार कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायतें की जा चुकी हैं। उन्होंने आबकारी विभाग, थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारियों से निरंतर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में हताशा और निराशा का माहौल है।

इनका कहना है

कब्जे की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जुनैद खान रेंजर कुंडम परियोजना परिक्षेत्र बड़वारा

अवैध शराब बिक्री किए जाने की आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है जांच कराई जाएगी तत्वों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उमराव सिंह एसडीओपी बड़वारा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)