google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय स्टेट बैंक बड़ागांव के शाखा प्रबंधक नितिन त्रिपाठी के विदाई में हुआ सम्मान

समाज जागरण बड़ागांव वाराणसी एस बी तिवारी

भारतीय स्टेट बैंक बड़ागांव शाखा के शाखा प्रबंधक नितिन त्रिपाठी को आज भावभीनी विदाई दी गई। शाखा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों तथा समाजसेवियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर श्री त्रिपाठी का स्वागत करते हुए की गई। उपस्थित सहकर्मी एवं ग्राहकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी ने न सिर्फ बैंकिंग सेवाओं को जनसुलभ बनाया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग से भी जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उनके कुशल नेतृत्व में शाखा ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं।
समारोह को संबोधित करते हुए शाखा के अन्य अधिकारियों ने बताया कि नितिन त्रिपाठी सदैव कर्मठ, विनम्र और सहयोगी अधिकारी के रूप में जाने जाएंगे।
अंत में श्री त्रिपाठी ने भावुक होते हुए सभी सहयोगियों एवं ग्राहकों का आभार प्रकट किया और कहा कि बड़ागांव की यह पोस्टिंग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)