google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सफाई

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ शुक्रवार को अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के रामपुर नगमा गांव स्थित अनुमंडल अस्पताल परिसर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई किया।
जानकारी के अनुसार पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा पखवाड़ा दिवस मनाई जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालीगंज के रामपुर नगमा गांव स्थित अनुमंडल अस्पताल परिसर में जमा हुए। जहां उन सभी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर की सफाई किया। इज़ समय कार्यकर्ताओ को नेतृत्व कर रहे भाजपा के पटना जिला पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा के प्रति समर्पित है। जिसे देख पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी की जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
मौके पर भाजपा के पालीगंज नगर मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, शाहीजी, दुल्हिन बाजार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा उर्फ मन्ना कुशवाहा, अजेश शर्मा, बंशीधर शर्मा, कन्हाई सिंह व चीकू सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)