google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सार्वजनिक शौचालय बनाने में निम्न स्तर कि साम्रगी लगाने पर भाजपाईयों ने जताई नाराजगी।

कालांवाली 19 जनवरी 2026 (सुरेश जोरासिया) डबल इंजन कि सरकार प्रदेश व केंन्द्र कि सरकार प्रदेश में विकास कार्यो को गति प्रदान करने व शहर व मंड़ीयों में आमजन कि सहुलियत को ध्यान में रखकर सरकार के द्वारा कालांवाली मंड़ी में चार शौचालयों के निर्माण के लिए 50 लाख कि राशी से निर्माण करवाया जाऐगा। जिसमें 12 लाख 50 हजार का टेडर हुआ हैं। पार्षदों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने निरिक्षण किया। शौचालय के निर्माण कार्य में निम्न स्तर की साम्रगी का प्रयोग किया जा रहा था। भाजपा राजेन्द्र देसुजोधा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारीयों को सूचना दी गई। नगरपालिका सचिव गिरधारी लाल, जेई साहब, उपमंडल कार्यलय से अधिकारी पहुंचे उन्होंने जायजा लिया।


नगरपालिका सचिव वर्जन:- सचिव गिरधारी लाल ने कहा कि आमजन की मांग को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य करवाया जाऐगा किसी भी प्रकार कि अनिमयता की कोई गुनजाईश नही है उच्चगुणवता कि साम्रगी का प्रयोग किया जाऐगा, निर्माण कार्य को पुन किया जाऐगा और विवरण बोर्ड लगाया जाऐगा।


भाजपा राजेन्द्र देसुजाधाः- राजेन्द्र देसुजोधा ने अधिकारीयों व नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अध्यक्ष की छतरछाया में भ्रष्टाचार चल रहा है। उनका आर्शिवाद मिला हुआ है सभी मिलजुलकर भ्रष्टचार कर रहे है। इस पर भाजपाईयों ने कड़ी नाराजगी जताई।


नगरपालिका अध्यक्ष वर्जनः- नगरपालिका अध्यक्ष महेश झोरड़ ने मीडियो को बताया कि सरकरा के मापदंड के अनुसार बढ़िया स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सरकार के नियमानुसार साम्रगी लगाई जा रही है जोकि टेडर में पास है। उच्च गुणवता की साम्रगी लगाई जा रही है। फिर भी कोई छोटी मोटी खामियां है उसे प्राथमिकता से दूर करने का प्रयास किया जाऐगा।
इस अवसर पर राजेंद्र देसुजोधा मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग डॉक्टर जोती सिंह पार्षद सुभाष शर्मा नितिन गर्ग गोविंद शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)