google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरियाणा ने जीती कमिश्नर शील्ड भारत स्काउट एवं गाइड्स सिरसा का 36 सदस्यीय दल राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से लौटा।

कालांवाली (सुरेश जोरासिया) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (बीएसजी) सिरसा का 36 सदस्यीय दल प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेकर सफलतापूर्वक वापस लौट आया है। यह राष्ट्रीय जंबूरी छत्तीसगढ़ के बालोद (रायपुर) में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।
इस जंबूरी में हरियाणा राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कमिश्नर शील्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में बीएसजी सिरसा के रोवर-रेंजर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिरसा दल ने यूथ फोरम, यूथ पार्लियामेंट, क्विज, फूड प्लाजा, एग्जीबिशन, रामपथ वॉक तथा कैंपक्राफ्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे हरियाणा को कमिश्नर शील्ड जीतने में मजबूती मिली।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, डीईईओ विजय लक्ष्मी, जिला सेक्रेट्री सुखदेव सिंह ढिल्लों, डीओसी स्काउट डॉ. इन्द्र सेन, डीओसी गाइड उषा गुप्ता ने दल के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना की सराहना की। जंबूरी में बीएसजी सिरसा की ओर से टीम में गाइड कैप्टन अध्यापिका तेजपाल कौर यूनिट लीडर आरती टीम लीडर संजय कुमार, जबकि सर्विस टीम में डॉ. गुरदास सिंह व डॉ. सिकंदर,तरसेम सिंह, कुलविंदर सिंह शामिल रहे। सभी अधिकारियों एवं लीडर्स के मार्गदर्शन में दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)