google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय नववर्ष को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 गांवों में फहराया भगवा ध्वज। 

नारदीगंज, नवादा:-भारतीय नववर्ष शनिवार से शुरू हो गया,यह नववर्ष की जानकारी तमाम लोगों को हो सकें।इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारदीगंज प्रखंड के 25 गांवों में  कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजित कार्यक्रम में में मंदिर व सामुदायिक स्थान पर भगवा ध्वज को फहराया, उसके उपरांत प्रसाद वितरण हुआ, और गांव को भ्रमण कर बंदे मातरम,भारत माता की जय के साथ नववर्ष मंगलमय हो का नारा बुलंद कर, ग्रामीणों को भी प्रेरित कर कहने की अपील की, ग्रामीणों ने एक स्वर में नारा बुलंद की।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार ने संयोजक की भूमिका निभाई। आयोजित कार्यक्रम में भाजपायी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गांव में नेतृत्व किया। हंडिया में कृष्णदेव सिंह,नारडीडीह में नीतिनंदन,भेलू बिगहा में इंजीनियर रंजीत कुमार, ननौरा में बिपिन भारती, सूरज पासवान,परमा में जयनंदन सिंह,ओड़ो में रामनुग्रह सिंह समेत अन्य गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)