दैनिक समाज जागरण ,
साजिद , ब्यूरो चीफ
बोकारो (झारखंड) डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती यशोदा देवी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए बीजेपी एसी टी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जानकी कोडा, जिला महामंत्री अनिल मुर्मू बोकारो नगर महामंत्री विक्की लोहरा , नवादी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मरांडी ,दिलीप मरांडी ,नंदकिशोर किस्कू ,जितेंद्र नारायण मुर्मू, जोतीलाल सोरेन, दुर्गा टुडू द्वारा दिनांक 26.8.2023 को नावाडीह प्रखंड के पंचायत के आदिवासी टोला ,बड़वा इसके करते हुए शारुबेड़ा, बारीडीह, चपरी, तेलों,पुलसुडीह, इत्यादि गांव में जनसंपर्क करते हुए जनसभा एवं डोर-टू डोर प्रचार प्रसार किया गया। केंद्र सरकार के उपलब्धियां को जनता के सामने रखते हुए हेमंत सरकार को निकम्मा बताया। गाथा की डुमरी विधानसभा में चुनाव को लेकर सर गर्मी है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से क्षेत्र के जनता को वोट के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



